मध्य प्रदेश में बढ़ी गेहूं उपार्जन की अवधि, किसानों को मिली राहत

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने गेहूं उपार्जन की अवधि और स्लॉट बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है, जिससे अधिक से अधिक किसानों को फायदा मिल सकेगा।

सरकार के नए निर्णय के अनुसार गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि 9 मई से बढ़ाकर अब 23 मई कर दी गई है। इससे उन किसानों को राहत मिलेगी जो अब तक अपनी फसल नहीं बेच पाए थे। इसके साथ ही उपार्जन केंद्रों पर तौल कांटों की संख्या बढ़ाकर 6 कर दी गई है, ताकि किसानों को लंबी कतारों में इंतजार न करना पड़े। जरूरत पड़ने पर जिलों में तौल कांटों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।

स्लॉट बुकिंग की क्षमता में भी बड़ा इजाफा किया गया है। पहले जहां प्रति केंद्र प्रतिदिन 1000 क्विंटल तक गेहूं की बिक्री की अनुमति थी, अब इसे बढ़ाकर 2250 क्विंटल कर दिया गया है। वहीं आवश्यकता अनुसार इसे 3000 क्विंटल तक भी बढ़ाया जा सकता है। इस फैसले से किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होगी और उपार्जन प्रक्रिया अधिक तेज और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सकेगी।

यह भी पढ़े: धार सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

 

  • mp-wheat-procurement-period-extended-farmers-got-relief
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना