मुजफ्फरनगर: लाखों की लागत से बनी ‘ग्रीन वॉल’ पड़ी बीमार, नगर पालिका के दावों की खुली पोल

मुजफ्फरनगर/संजीव कुमार की रिपोर्ट : शहर को सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के नाम पर बनाई गई महत्वाकांक्षी ‘ग्रीन वॉल’ (वर्टिकल गार्डन) अब बदहाली का शिकार हो गई है। शहर के बीचों-बीच स्थित झांसी की रानी चौक पर लाखों रुपये की लागत से तैयार की गई यह योजना आज पूरी तरह सूख चुकी है और नगर पालिका की लापरवाही को उजागर कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, योजना की शुरुआत और उद्घाटन के बाद इसकी नियमित देखरेख नहीं की गई। पानी और रखरखाव की व्यवस्था न होने के कारण करीब 80 प्रतिशत पौधे सूखकर नष्ट हो चुके हैं। कई स्थानों पर गमले गायब हैं और लोहे का ढांचा अब केवल खाली नजर आता है।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की रुचि केवल योजनाओं के उद्घाटन और प्रचार तक सीमित रहती है, जबकि जमीनी स्तर पर रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं की जाती। व्यापारियों ने इसे सरकारी धन का दुरुपयोग बताते हुए कहा कि यदि पौधों की देखभाल की उचित व्यवस्था नहीं थी तो इतनी बड़ी परियोजना क्यों शुरू की गई। अब ‘ग्रीन मुजफ्फरनगर’ का दावा केवल कागजों और प्रचार सामग्री तक सिमटकर रह गया है।

इस मामले के सामने आने के बाद नगर पालिका की कार्यप्रणाली और योजना के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े – मुजफ्फरनगर में ससुराल में दामाद का तांडव: जन्मदिन पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, सास सहित 3 महिलाएं घायल

 
 
  • muzaffarnagar-green-wall-vertical-garden-ruined-jhansi-ki-rani-chowk-municipal-corporation-apathy
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना