नरवर किले की ऐतिहासिक तोप चोरी में बड़ा अपडेट: SP ने घोषित किया 10 हजार का इनाम

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: नरवर किले से ऐतिहासिक तोप चोरी होने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी अथवा उनके संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

गिरोह के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की जानकारी

पुलिस के इस कदम के बाद अब मामले में जल्द खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं जांच के दौरान पुलिस को राजस्थान से जुड़े एक गिरोह के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की जानकारी सामने आई है। इसी इनपुट के आधार पर नरवर थाना पुलिस की एक टीम राजस्थान के लिए रवाना हुई है।

आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं

यह भी पढ़े: https://brandwaani.in/supreme-court-seeks-cbse-reply-over-gulf-students-withheld-class-12-result/

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम राजस्थान में संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों की ओर से राजस्थान के गिरोह की संलिप्तता को लेकर अभी आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

सैकड़ों साल पुरानी धरोहर को बनाया निशाना

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले नरवर के ऐतिहासिक किले से सैकड़ों वर्ष पुरानी मानी जाने वाली धरोहर तोप चोरी हो गई थी। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। ऐतिहासिक धरोहर की चोरी ने किले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • narwar-fort-historic-cannon-theft-shivpuri-sp-reward-rajasthan-police-team
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना