व्यापारी के बेटे को सकुशल छुड़ाने पर पवई पुलिस का हुआ सम्मान, व्यापारियों ने कहा— ‘अपराधियों में भय, जनता में विश्वास’

पवई/पन्ना/पुण्यप्रताप सिंह परमार की रिपोर्ट:  पवई थाना क्षेत्र के झंडा बाजार निवासी व्यापारी राकेश डेंगरे के पुत्र के अपहरण मामले का त्वरित खुलासा कर अपहृत को सकुशल बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पवई पुलिस टीम का शनिवार को नगर के व्यापारियों ने भव्य सम्मान किया। व्यापारियों ने पुलिस की तत्परता और पेशेवर कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से अपराधियों में भय और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

यह सम्मान समारोह शनिवार 11 जुलाई 2026 को थाना पवई परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार सहित पूरी पुलिस टीम का माल्यार्पण, तिलक एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। साथ ही स्मृति चिन्ह के रूप में राम दरबार का छायाचित्र भी भेंट किया गया। व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी राकेश डेंगरे के बेटे के अपहरण जैसी गंभीर घटना के बाद पुलिस ने बिना समय गंवाए तेजी से कार्रवाई की। पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

सम्मान समारोह के दौरान व्यापारियों ने कहा कि पुलिस की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली से यह संदेश गया है कि अपराध करने वालों के लिए कानून का शिकंजा लगातार कस रहा है, जबकि आम नागरिकों का पुलिस पर भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार, उप निरीक्षक सरिता तिवारी, सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन तिवारी, प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार, प्रधान आरक्षक बुद्ध सिंह यादव सहित थाना पवई का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में ब्रजेश नगायच, मोनू जैन, रविन्द्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, बलराम छिरौलिया, गणेश डेंगरे, राकेश डेंगरे, राहुल डेंगरे, अंशुल गुप्ता सहित नगर के अनेक व्यापारी, गणमान्य नागरिक और व्यापारी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे ही जनहितकारी कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़े – पन्ना EXCLUSIVE: जेके सीमेंट कंपनी हरदुआ केन के जेके स्कूल की फीस को लेकर पन्ना में विवाद: ग्रामीण क्षेत्र की जनता को लूटने का आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर से दखल की मांग

  • panna-pawai-traders-honor-police-team-for-safe-rescue-of-businessmans-son-after-kidnapping-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना