शादी से लौटे शिक्षक और इकलौते बेटे की रहस्यमयी मौत, रात में अचानक बिगड़ी तबीयत से मचा हड़कंप

गौरझामर में पिता-पुत्र ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच पर टिकी सच्चाई

सागर। जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में एक शिक्षक और उनके 9 वर्षीय इकलौते बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, गौरझामर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पदस्थ आचार्य भोलेनाथ प्रजापति (49) अपने 9 वर्षीय बेटे लक्ष्य प्रजापति के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे। देर रात करीब 2:30 बजे लक्ष्य की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उसे घबराहट महसूस हुई। बेटे की हालत देखकर पिता उसे संभालने उठे, लेकिन कुछ ही देर में भोलेनाथ प्रजापति की भी तबीयत खराब हो गई और उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं।

पिता-पुत्र की बिगड़ती हालत देखकर परिजन घबरा गए और तत्काल उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। प्राथमिक जांच के बाद दोनों को देवरी स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। वहां उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल सागर भेज दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि भोलेनाथ प्रजापति मंगलवार को एक शादी समारोह में शामिल होने मढ़ी जमुनिया गांव गए थे और रात करीब 8 बजे घर लौट आए थे। घर आने के बाद सब कुछ सामान्य था। भोजन करने के बाद परिवार सो गया था, लेकिन देर रात यह दुखद घटना घट गई।

इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक लक्ष्य परिवार का इकलौता बेटा था, जबकि उसकी चार बहनें हैं। पिता और बेटे की एक साथ मौत से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पर गौरझामर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है और बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनिंग, स्वास्थ्य संबंधी कारणों या अन्य संभावित वजहों की जांच की जा रही है, लेकिन किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा