शामली: प्रसव में लापरवाही का आरोप, किसान संगठन संग सीएमओ ऑफिस पहुंचा पीड़ित

शामली: प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने किसान संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। थानाभवन क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी रजनीश राणा ने स्वास्थ्य विभाग को शिकायत पत्र सौंपकर कैराना रोड स्थित एक निजी अस्पताल और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित का आरोप है कि 11 अप्रैल की रात उसकी पत्नी को प्रसव के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात डॉक्टर ने ऑपरेशन की संभावना जताई, लेकिन सर्जन उपलब्ध न होने की बात कही। इसके बाद भी महिला को रेफर नहीं किया गया। रात करीब ढाई बजे महिला ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई।

आरोप है कि सुबह करीब चार बजे महिला को पानीपत रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रसव में लापरवाही के चलते बच्चेदानी डैमेज होने की बात कही। इसके बाद महिला की बच्चेदानी निकालनी पड़ी। वर्तमान में महिला का इलाज पानीपत के प्रेम हॉस्पिटल में चल रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जिले में निजी अस्पतालों में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित अस्पताल को सील करने और चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़े – शामली सीएचसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी जलकर खाक

  • pregnant-woman-delivery-negligence-protest-cmo-office-shamli
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना