रायसेन: कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 और गेहूँ उपार्जन कार्यों की समीक्षा की गई

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव:  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027, गेंहू उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटे बढ़ाने, पंजीयन, खरीदी, सीएम हेल्पलाईन, विभागीय गतिविधियों, समय सीमा वाले पत्रों, योजनाओं तथा अभियानों की साप्ताहिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनगणना-2027 के कार्यो की विकासखण्डवार एसडीएम से अपने क्षेत्र में हुए कार्यो की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने गेहॅू उपार्जन केंद्रों पर तौल कांटे बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

 

रणनीति के बारे में विस्तृत समीक्षा की

कलेक्टर विश्वकर्मा ने प्रारंभ हुए जनगणना-2027 मकान सूचीकरण के कार्य के लिए सभी एसडीएम, को अपनी टीम के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में किए कार्यो और रणनीति के बारे में विस्तृत समीक्षा की।

साथ ही उन्होंने जनगणना-2027 मकान सूचीकरण के कार्य को जिम्मेदारी, मेहनत और लगन के साथ करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों तथा प्रगणकों की सराहना भी की।

पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया

बैठक में प्रगणकों द्वारा अपना-अपना कार्यो का अनुभव जैसे कि एचएलबी, नगरीय नक्शा, लोकेशन आदि किए गए कार्यो को भी सांझा किया। बैठक में जनगणना-2027 में 01 मई से प्रारंभ मकान सूचीकरण में अच्छा कार्य करने वाले प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

शिकायतों के निराकरण करने के निर्देश

बैठक में कलेक्टर विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही 50 दिवस से अधिक समयावधि की शिकायतों का भी प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारी उपस्थित रहे

बैठक में लोक निर्माण विभाग, खनिज विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, उद्यानिकी सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहे।

  • raisen-collector-reviewed-census-2027-and-wheat-procurement-work
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना