रतलाम पुलिस ने ट्रेस किए 100 गुम मोबाइल, लगभग ₹20 लाख मूल्य के फोन लौटाए उनके धारकों को

रतलाम: गुम हुए मोबाइल फोन से नागरिकों को होने वाले आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए रतलाम पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सायबर सेल ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए 100 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर लगभग ₹20 लाख मूल्य के मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपे।

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया। CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन की तकनीकी जांच कर उन्हें ट्रेस किया गया।

प्रदेश के भिन्न स्थानों से मोबाइल बरमाद

बरामद मोबाइल फोन रतलाम, इंदौर, धार, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, झाबुआ सहित विभिन्न स्थानों से प्राप्त किए गए। अधिकांश मोबाइल फोन रास्ते में गिरे हुए पाए गए थे, जिन्हें अनजाने में उपयोग किया जा रहा था। पुलिस ने ऐसे व्यक्तियों को भविष्य में मोबाइल मिलने पर निकटतम थाने में जमा कराने की समझाइश दी। बरामद मोबाइलों में सैमसंग, वीवो, रियलमी, रेडमी, ओप्पो, एप्पल सहित अन्य प्रमुख कंपनियों के फोन शामिल थे। सायबर सेल टीम ने मोबाइल धारकों को सुरक्षा उपाय और सायबर फ्रॉड से बचाव के तरीकों की जानकारी भी दी।

इस अभियान में निरीक्षक अमित कोरी, उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह, आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास, राहुल पाटीदार, तुषार सिसौदिया, मोर सिंह, जितेंद्र चौधरी एवं वीरेंद्र डाबी की सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि गुम मोबाइल मिलने पर उसे अपने पास न रखें और निकटतम पुलिस थाने में जमा कराएं। ऐसे व्यक्तियों को उचित पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस ने नकबजनी के दो आरोपी गिरफ्तार, 15,000 रुपये के चांदी के आभूषण बरामद

  • ratlam-cyber-cell-traces-100-lost-mobile-phones
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    One thought on “रतलाम पुलिस ने ट्रेस किए 100 गुम मोबाइल, लगभग ₹20 लाख मूल्य के फोन लौटाए उनके धारकों को”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना