रतलाम में 75 साल का रिकॉर्ड टूटा: 46.5 डिग्री के साथ देश का चौथा सबसे गर्म शहर, ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगे कूलर

रतलाम/आशीष शर्मा: रतलाम शहर 75 साल बाद भीषण गर्मी की चपेट में है। आग उगलते सूरज के कारण लोगों ने घरों से निकलना कम कर दिया है। मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। जो प्रदेश में सबसे ज्यादा व देश में चौथे स्थान पर रहा। रतलाम के न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। यहां रात का पारा 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। देर रात तक लू के थपेड़े परेशान करते रहे।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रतलाम के बाद धार में 44.5, उज्जैन में 44.4 और श्योपुर में 44.0 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में 6 दिनों से तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञ ए.के. शुक्ला ने बताया कि रिकॉर्ड के अनुसार 1951 के बाद रतलाम में यह दिन का सर्वाधिक तापमान है।

गर्मी ने अब मशीनों की सहनशक्ति का इम्तिहान लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार को 46.5 डिग्री सेल्सियस के साथ लगातार चौथे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। सूरज की तपिश के बीच बिजली आपूर्ति सुचारू रखना विभाग के लिए चुनौती बन गया। गर्मी का आलम यह है कि शहर के 33/11 केवी अहिंसा ग्राम सबस्टेशन पर लगे बड़े ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए अब कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। अधीक्षण यंत्री मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी और बिजली की बढ़ती डिमांड के कारण ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ने के साथ ऑइल का तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है। तेल ज्यादा गर्म हो जाए तो ट्रिपिंग और ब्लास्ट का खतरा रहता है। इसलिए ट्रांसफार्मर के पास कूलर लगाए हैं।

3 से 4 दिन राहत नहीं, 16 तक हीट वेव की आशंका

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार फिलहाल कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। अगले 3 से 4 दिनों में रतलाम का तापमान और बढ़ सकता है। जिले में हीट वेव चलने की आशंका है। मानसून को लेकर अभी कोई बुलेटिन जारी नहीं हुआ। 15-16 मई तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। वीएस यादव, मौसम वैज्ञानिक, भोपाल पिछले साल 2 मई 2025 को एक दिन अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद 3 मई से तापमान में गिरावट शुरू हो गई थी। 4 और 5 मई को तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे थे। इससे अधिकतम तापमान घटकर 37.4 और न्यूनतम 18.5 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। 8, 11, 13 और 14 मई को भी बारिश हुई थी।

  • ratlam-heatwave-75-year-record-broken-transformer-cooler
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा