रतलाम में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ, 15 दिनों तक जिलेभर में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

रतलाम/नेहरू खान की रिपोर्ट: पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे 15 दिवसीय जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” का बुधवार को रतलाम जिले में प्रभावी शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नशामुक्ति को लेकर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के पहले दिन जिले के स्कूलों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और कस्बों में नशा मुक्ति रैलियां निकाली गईं। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने भाग लिया। लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

आलोट में संदीपनी विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में एसडीओपी पल्लवी गौर, एसडीएम आलोट, थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र गौतम, पुलिस अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार की मौजूदगी में विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान की जानकारी भी दी गई।

बरखेड़ा कला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “ड्रग अवेयरनेस रन” का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।

ताल थाना क्षेत्र में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से आमजन को नशे के नुकसान बताए गए और छात्राओं को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

सैलाना में एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने विशाल जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी पिंकी आकाश, पुलिस अधिकारी, पत्रकार और विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

जावरा शहर में संदीपनी विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ नशा मुक्ति रैली निकाली गई। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह चौहान, थाना प्रभारी दीपक मंडलोई सहित पुलिस बल मौजूद रहा। रैली के बाद सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

बड़ावदा में नगर परिषद से बस स्टैंड तक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौरसिया ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

बरडिया गोयल स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। इसके अलावा कालूखेड़ा, सरवन और शिवगढ़ थाना क्षेत्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना प्रभारियों ने आमजन से संवाद कर नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की।

रतलाम पुलिस ने बताया कि यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक जिलेभर में जारी रहेगा। इस दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, औद्योगिक इकाइयों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर नशा मुक्ति रैलियां, व्याख्यान, नुक्कड़ नाटक, प्रतियोगिताएं, मानव श्रृंखला, जनसंवाद और सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पुलिस ने युवाओं और नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। साथ ही यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या संग्रहण की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

ये भी पढ़े – रतलाम एसपी कार्यालय में जनसुनवाई, 65 आवेदकों की शिकायतें सुनीं; त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

  • ratlam-nashe-se-doori-hai-zaroori-2-0-awareness-campaign-launched-15-day-drive-started
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    डबरा: देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार से कई हथियार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    डबरा/ भरत रावत: डबरा देहात थाना पुलिस ने अवैध…

    आगे पढ़ें
    शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

    शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले में मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाले…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया