रिंगनोद में मुस्लिम समाज ने उठाई गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रतलाम: रिंगनोद में मुस्लिम समाज ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गौ रक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। थाना प्रभारी के माध्यम से दिए गए इस ज्ञापन में बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी के कथित बयान का भी कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। समाज के लोगों ने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलना चाहिए और गौ हत्या, तस्करी तथा गाय को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ पूरे देश में कड़े कानून लागू किए जाने चाहिए।

ज्ञापन में मांग की गई कि गौ हत्या और तस्करी जैसे मामलों में आजीवन कारावास का प्रावधान हो तथा ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएं। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि रिंगनोद और जावरा क्षेत्र हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रहा है। उन्होंने बताया कि यहां प्राचीन शंकर मंदिर और जामा मस्जिद एक-दूसरे के करीब स्थित हैं, जहां मंदिर की घंटियां और अजान की आवाज एक साथ सुनाई देती है। समाज के लोगों ने यह भी कहा कि पूर्व नवाब इफ्तिखार अली खान बहादुर ने गौशाला निर्माण और गोचर भूमि दान देकर गौ संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

ज्ञापन में शुभेंदु अधिकारी के कथित बयान का विरोध करते हुए कहा गया कि यदि कोई गाय बूढ़ी हो जाए तो इसका मतलब यह नहीं कि उसे छोड़ दिया जाए। समाज के लोगों ने कहा कि जैसे परिवार अपनी मां का सम्मान करता है, वैसे ही बूढ़ी गौ माता का भी सम्मान और संरक्षण होना चाहिए। मुस्लिम समाज ने गांव में गौ तस्करी नहीं होने देने की शपथ भी ली और कहा कि गौशाला के लिए चंदा, चारा और सेवा कार्यों में वे हमेशा आगे रहेंगे।

ये भी पढ़े – रतलाम में बाइक टक्कर हादसा: बुजुर्ग घायल, डायल-112 ने समय पर पहुंचाकर अस्पताल कराया भर्ती

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि कुरान शरीफ भी दूसरे धर्मों की भावनाओं का सम्मान करने की शिक्षा देता है और इसी भावना के तहत गाय की रक्षा को अपना फर्ज माना जा रहा है। ज्ञापन में राज्यपाल से आग्रह किया गया कि इस मांग और भावना को प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाए। इस दौरान मोहर्रम कमेटी, सीरत कमेटी और ग्राम के कई सामाजिक लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – रतलाम: एनसीसी कैडेट्स को दिया गया आपदा प्रबंधन और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

  • ratlam-ringnod-muslim-community-demand-cow-national-animal-memorandum-ratlam
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना