रतलाम एसपी कार्यालय में जनसुनवाई, 35 आवेदकों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के निर्देश

रतलाम: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे 35 आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों से प्रकरणों की स्थिति और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। साथ ही नई शिकायतों पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई कर संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने भी पूर्व में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के जल्द निराकरण पर जोर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संभव हो तो मौके पर ही निराकरण किया जाए और की गई कार्रवाई की जानकारी आवेदकों को दी जाए।

जनसुनवाई के दौरान उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, निरीक्षक पार्वती गौड़, निरीक्षक रेखा चौधरी और उप निरीक्षक राजश्री सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹5.50 लाख का मादक पदार्थ जब्त

  • ratlam-sp-office-public-hearing-35-complaints-reviewed-police-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप