रेड क्रॉस सप्ताह: 2 से 8 मई तक जिले में स्वास्थ्य, सेवा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल/ आदित्य शंकर तिवारी:  रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रबन्धकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर ऋषवजी गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें रेड क्रॉस सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 2 मई से 8 मई 2026 तक जनसेवा, स्वास्थ्य, प्रशिक्षण एवं जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया। संस्था ने जिलेवासियों से इन कार्यक्रमों में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

कार्यक्रमों की श्रृंखला 

  • 2 मई को रक्तदान सूची के लिए गूगल फॉर्म का विमोचन समारोह, शिवनेरी बैकुंठ नगर पर किया जाएगा।
  • 3 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर स्वच्छता दूतों के लिए नगर पालिक निगम परिसर में, वृद्धाश्रम तथा नेत्रहीन संघ में प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित होंगे।
  • 4 मई को जूनियर रेडक्रॉस के लिए शालेय प्राचार्य एवं प्रभारी बैठक तथा युवक रेडक्रॉस के लिए महाविद्यालय प्राचार्य एवं प्रभारी बैठक दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक कलेक्टर सभागृह में आयोजित की जाएगी। इसी दिन सायं 7 बजे श्री नीलकंठेश्वर महाविद्यालय सभागार में रेडक्रॉस वालंटियर सेमिनार आयोजित होगा, जिसका विषय “सेवा कार्यों में हमारी महत्वपुर्ण भूमिका” रहेगा।
  • 5 मई को क्षय रोग पीड़ितों के लिए निक्षय मित्र कार्यक्रम प्रातः 11 बजे क्षय रोग विभाग में आयोजित किया जाएगा।
  • 6 मई को महिलाओं एवं युवतियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर सायं 5 बजे दादाजी बस्ती में आयोजित होगा।
  • 7 मई को सीपीआर, फर्स्ट ऐड एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहला सत्र प्रातः 10:30 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड तथा दूसरा सत्र प्रातः 12 बजे कर्मवीर विद्यापीठ में संपन्न होगा।
  • 8 मई को रेड क्रॉस सप्ताह का सम्मान एवं समापन समारोह सायं 7 बजे से केशव हरि सभागार में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील

रेड क्रॉस सोसाइटी के अखिलेश गुप्ता, भानुभाई पटेल, भारत झंवर, आशीष अग्रवाल, विजय आर्य  ने सभी नागरिकों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।

  • red-cross-saptah-organising-health-service-and-awareness-program-in-district
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना