रीवा: गैस लेने गया पति, पेड़ के नीचे मिली पत्नी की लाश; संदिग्ध मौत की जांच शुरू

अरविंद तिवारी | रीवा। रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घर के बाहर पेड़ के नीचे महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर के बाहर पेड़ के नीचे मिला शव

जानकारी के अनुसार, जवा थाना क्षेत्र के गढ़ा दादर टोला निवासी रूपा माझी (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि सोमवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। जब मायके पक्ष ससुराल पहुंचा तो महिला का शव घर के बाहर पेड़ के नीचे पड़ा मिला। मौके पर मृतका के दो छोटे बच्चे भी मौजूद थे।

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसका पति राजू माझी शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। उनका कहना है कि इसकी शिकायत पहले भी पुलिस से की जा चुकी थी। घटना वाले दिन पति ने फोन पर बताया था कि वह गैस सिलेंडर लेने गया है।

पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, सीएम हाउस में नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक; नाराज कार्यकर्ताओं को साधने पर मंथन

 
  • rewa-jawa-married-woman-suspicious-death-police-investigation
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना