सागर: कलेक्टर प्रतिभा पाल का औचक निरीक्षण, राशन दुकान और स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मंगलवार को चितौरा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान राशन वितरण प्रणाली में अनियमितताओं और स्वास्थ्य केंद्र में मिली अव्यवस्थाओं पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

उचित मूल्य दुकान पर कलेक्टर ने स्टॉक, वितरण रजिस्टर और ई-पॉस मशीन के रिकॉर्ड का मिलान किया। जांच में कुछ विसंगतियां सामने आने पर उन्होंने दुकान प्रभारी को रिकॉर्ड तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि सभी हितग्राहियों को ई-पॉस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद ही राशन वितरित किया जाए। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं, जहां अस्पताल परिसर और स्वास्थ्य सेवाओं में कई कमियां मिलीं। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और रखरखाव की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने तथा फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    गधे की फोटो से नर्सिंग रजिस्ट्रेशन? NSUI के दावे ने MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

    भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा और नर्सिंग कॉलेजों की…

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी पर ₹2 करोड़ से ज्यादा टैक्स बकाया का दावा, नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल

    राजधानी भोपाल की आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप