सागर में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, हत्या को सड़क हादसा दिखाने की साजिश नाकाम, दो आरोपी गिरफ्तार

सागर: थाना सानौधा अंतर्गत शाहपुर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपियों ने वारदात को सड़क दुर्घटना दिखाने की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस की वैज्ञानिक जांच और साक्ष्यों ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। यह घटना 8 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है, जब शाहपुर निवासी सूरज अहिरवार और नीरज प्रजापति पर रास्ता रोककर हमला किया गया। आरोपियों को संदेह था कि मृतक अवैध रूप से शराब बेचते थे, इसी रंजिश के चलते हमला किया गया।

आरोपियों नीलेश अहिरवार, भगवत पटेल, अंशुल यादव, छोटू उर्फ हर्ष लोधी और अभिषेक पटेल ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें नीरज प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज अहिरवार ने 10 मई को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात को एक्सीडेंट दिखाने के लिए आरोपियों ने मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त किया और अपनी बोलेरो गाड़ी को सड़क किनारे खंती में उतार दिया था, ताकि मामला हादसा प्रतीत हो।

पुलिस की बारीक जांच, तकनीकी साक्ष्य और गवाहों के बयान के बाद यह साफ हो गया कि यह सुनियोजित हत्या थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीलेश अहिरवार और अंशुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी फरार हैं। नीलेश अहिरवार पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जिला बदर भी रह चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

ये भी पढ़े – सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल सख्त, जनसुनवाई से गैरहाजिर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

  • sagar-double-murder-sanaudha-police-expose-accident-fake-story-arrest
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    खंडवा में जिला बदर आदेश का उल्लंघन, मोघट थाना पुलिस ने आरोपी को शहर में घूमते पकड़ा

    खंडवा: मोघट थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का…

    आगे पढ़ें
    छतरपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

    छतरपुर: जिले में जनगणना 2027 के प्रारंभिक चरण के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक के आरोपों के बाद सरकार का बड़ा फैसला, अब CBI करेगी पूरे मामले की जांच

    NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक के आरोपों के बाद सरकार का बड़ा फैसला, अब CBI करेगी पूरे मामले की जांच

    असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार 2.0 का आगाज: प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कैबिनेट में क्षेत्रीय संतुलन पर जोर

    असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार 2.0 का आगाज: प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कैबिनेट में क्षेत्रीय संतुलन पर जोर

    आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें वर्षगांठ समारोह में पहुंचे पीएम मोदी; श्री श्री रविशंकर ने बताया ‘भारत माता का श्रेष्ठ पुत्र’

    आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें वर्षगांठ समारोह में पहुंचे पीएम मोदी; श्री श्री रविशंकर ने बताया ‘भारत माता का श्रेष्ठ पुत्र’

    ‘थलापति’ विजय के हाथों में तमिलनाडु की सत्ता, पहली कैबिनेट में डॉक्टर, पूर्व IRS अफसर, आईटी एक्सपर्ट और युवा चेहरों को मिली जगह

    ‘थलापति’ विजय के हाथों में तमिलनाडु की सत्ता, पहली कैबिनेट में डॉक्टर, पूर्व IRS अफसर, आईटी एक्सपर्ट और युवा चेहरों को मिली जगह

    सीहोर: प्रदेश को ₹2024 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दी मंजूरी

    सीहोर: प्रदेश को ₹2024 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दी मंजूरी