मकरोनिया पुलिस की सतर्कता: गूगल मैप के भरोसे तस्करी कर रहा ड्राइवर चढ़ा पुलिस के हत्थे, पूछताछ जारी

सागर: मकरोनिया पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1500 पेटी बॉम्बे व्हिस्की से भरा एक ट्रक जब्त किया है। यह कार्रवाई मकरोनिया चौराहे के पास घेराबंदी कर की गई। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब्त ट्रक (MP09 DF-0620) में क्वार्टर साइज की हजारों बोतलें भरी हुई थीं, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने ट्रक चालक और हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ड्राइवर ने पूछताछ में दावा किया कि वह शराब की खेप इंदौर के बड़वाह से लोड कर जबलपुर होते हुए रीवा जा रहा था और गूगल मैप की मदद से रास्ता भटककर सागर पहुंच गया। हालांकि पुलिस इस दावे पर भरोसा नहीं कर रही है। पुलिस को संदेह है कि यह मामला अवैध शराब तस्करी से जुड़ा हो सकता है और इसके पीछे किसी बड़े सिंडिकेट का हाथ हो सकता है। ट्रांजिट परमिट और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

इस घटना ने क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इतना बड़ा ट्रक कई जिलों से गुजरकर बिना जांच के सागर तक कैसे पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़े – सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल सख्त, जनसुनवाई से गैरहाजिर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

  • sagar-illegal-liquor-seizure-1500-boxes-bombay-whisky-truck-caught-makronia-police-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

    सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा