सागर: खुरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 पाव अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सागर: खुरई में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खुरई शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 पाव देशी लाल मसाला शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 54 लीटर अवैध शराब जप्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 06 मई 2026 को थाना खुरई शहर पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और अपराधियों की धरपकड़ के लिए भ्रमण पर थी। इसी दौरान प्रधान आरक्षक राजा बेदी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खजरा हरचंद रोड स्थित ईंट भट्टा के पास एक व्यक्ति दो बोरियों में अवैध शराब लेकर ग्राहक की तलाश में खड़ा है।

ये भी पढ़े – सागर भाजपा बैठक में संगठन विस्तार और नई जिम्मेदारियों पर जोर

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोविंद रैकवार (25 वर्ष) निवासी ग्राम खजरा हरचंद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखी दो बोरियों से 300 पाव देशी लाल मसाला शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी शराब के परिवहन या भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खुरई शहर में अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी सहित सउनि पदम सिंह, प्रधान आरक्षक राजा बेदी, महिपाल सिंह, मुन्नालाल, जोगेन्द्र सिंह, राजेश पटेल तथा अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

सागर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कांग्रेस पर हमला, कहा- “किसानों के नाम पर राजनीति करना कांग्रेस की फितरत”

  • sagar-khurai-police-action-illegal-liquor-smuggler-arrested-sagar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा