सागर के मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम आमेट के पास दबिश देकर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद

सागर: जिले में अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम आमेट के पास घेराबंदी कर एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार से 20 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची जहरीली शराब बरामद की।

पुलिस विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान दीपक पांडे उम्र 27 निवासी बाघराज वार्ड और अजय पटेल उम्र 21 निवासी राजीवनगर वार्ड के रूप में हुई है, जो मोतीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी कार में शराब रखकर बिक्री की फिराक में थे, तभी पुलिस ने दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जिसके बाद आरोपी भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से दो प्लास्टिक कुप्पों में भरी 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी शराब से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि यह जहरीली शराब कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

ये भी पढ़े – सागर में सड़क किनारे मिला युवक का लहूलुहान शव, नाक-मुंह से बह रहा था खून; हत्या की आशंका

  • sagar-motinagar-illegal-liquor-arrest-two-smugglers-swift-car-seized-gram-amed
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना