सागर: पुरानी रंजिश के चलते हिंसा, दुकान में तोड़फोड़, फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

सागर / मनिश कुमार चौबे: सागर जिले के भानगढ़ क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने न केवल किराना दुकान में तोड़फोड़ की, बल्कि उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का भी प्रयास किया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति के चेहरे पर छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है।

बिना मामला दर्ज कराए वापस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अनिल कुमार जैन और जिनेंद्र जैन के परिवार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज और विवाद हुआ। घटना के बाद जिनेंद्र जैन का परिवार शिकायत दर्ज कराने थाने भी पहुँचा था, लेकिन पारिवारिक स्तर पर समझौते की संभावना को देखते हुए वे बिना मामला दर्ज कराए वापस लौट आए।

महिलाओं समेत 6 लोगों के साथ मारपीट

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सुबह करीब 11 बजे जब वे अपनी दुकान पर थे, तभी अनिल कुमार जैन, अभय जैन और उनके साथियों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और पेट्रोल छिड़ककर उसे जलाने की कोशिश की। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने महिलाओं समेत 6 लोगों के साथ मारपीट की। इसी बीच हमलावरों ने बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे जिनेंद्र जैन 52 वर्ष के मुंह पर लगे, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े।

घायलों की सूची

इस हिंसक झड़प में जैन परिवार के कुल 6 सदस्य घायल हुए हैं जिनमें जिनेंद्र जैन गंभीर – सागर रेफर, गौरव जैन 26 वर्ष, अभय जैन, पिंकी जैन 45 वर्ष, शशि जैन, जया जैन हैं।

रिश्तेदारी में जा रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार के कुछ सदस्य राहतगढ़ से मुंगावली अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में वे भानगढ़ स्थित जिनेंद्र जैन के निवास पर रुके थे, तभी यह हमला हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है और हमलावरों की तलाश जारी है।

  • sagar-old-enmity-violence-shop-vandalism-firing-one-person-injured
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

मोतीनगर चौराहे पर चलती 108 एंबुलेंस में लगी आग, डायल-112 की FRV टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाई

सागर: शहर के मोतीनगर चौराहे पर मंगलवार शाम करीब 7:20…

आगे पढ़ें
रामनगर में कांग्रेस का जनआक्रोश, बिजली कटौती और खाद-बीज संकट के खिलाफ धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रामनगर/मैहर: तहसील कार्यालय के पास मंगलवार को रामनगर ब्लॉक कांग्रेस…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा