सतना में चावल उद्योग गहरे संकट में, मिलर्स ने सांसद गणेश सिंह से लगाई राहत की गुहार

सतना/आदित्य शंकर तिवारी:   धान मिलिंग में आ रही समस्याओं एवं चावल उद्योग से जुड़े विभिन्न लंबित विषयों के निराकरण के लिए चावल उद्योग संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज सतना सांसद गणेश सिंह  से सौजन्य भेंट कर वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि धान मिलिंग कार्य में अनेक व्यावहारिक कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं, जिससे उद्योग पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है तथा अनेक मिलर्स गंभीर संकट की स्थिति में पहुँच चुके हैं।

सांसद महोदय से आग्रह

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महोदय से आग्रह किया कि चावल उद्योग एवं धान मिलिंग से संबंधित समस्याओं को शासन स्तर पर गंभीरता से उठाया जाए, ताकि शीघ्र समाधान निकल सके और उद्योगों को राहत मिल सके।

त्वरित निराकरण के लिए संभव प्रयास

सांसद गणेश सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे मिलर्स की समस्याओं को शासन एवं संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से रखेंगे तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

चावल उद्योग संघ के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में चावल उद्योग संघ के अध्यक्ष सोहन शर्मा, मंत्री हिमांशू अरोरा, ललित महेश्वरी, दर्शन अरोरा, अनिल बुलानी, प्रभात अग्रवाल, प्रकाश सेवानी, राजेंद्र सचदेवा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

चावल उद्योग संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि सांसद के प्रयासों से उद्योग की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।

  • satna-rice-industry-crisis-millers-appeal-mp-ganesh-singh
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप