सीहोर: सीएम राइज स्कूल की छत से टपका पानी, वायरल वीडियो के बाद निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

नफीस खान|सीहोर जिले के रैहटी स्थित सीएम राइज (वर्तमान सांदीपनी) स्कूल के नव-निर्मित भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पहली ही बारिश के दौरान भवन की छत से पानी टपकता दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

कांग्रेस ने की जांच की मांग

प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं बुधनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विक्रम मस्ताल शर्मा ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य सार्वजनिक निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से बने भवन यदि पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त होने लगें, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

कांग्रेस ने मांग की है कि रैहटी स्थित सीएम राइज स्कूल भवन की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही निर्माण एजेंसी, संबंधित अधिकारियों और गुणवत्ता परीक्षण से जुड़े जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए। इसके अलावा भवन की तत्काल मरम्मत कर छात्रों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है।

सरकारी भवनों के गुणवत्ता ऑडिट की भी मांग

विक्रम मस्ताल शर्मा ने प्रदेश में हाल ही में बने सभी सरकारी भवनों का स्वतंत्र गुणवत्ता ऑडिट कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जनता अब केवल उद्घाटन नहीं, बल्कि टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण विकास चाहती है। फिलहाल इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • sehore-cm-rise-school-roof-leak-viral-video-quality-questions
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना