सीहोर में मानसून मेहरबान: आष्टा में 2 इंच से ज्यादा बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 48 घंटे का अलर्ट

सीहोर जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद अब जिलेभर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को हुई बारिश में आष्टा ब्लॉक में सबसे अधिक 2.05 इंच वर्षा दर्ज की गई। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी है, वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

भू-अभिलेख अधीक्षक के अनुसार, जिले में शुक्रवार को औसतन 0.75 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। आष्टा के अलावा सीहोर मुख्यालय पर 1.19 इंच, श्यामपुर में 1.10 इंच और जावर में 1.02 इंच बारिश दर्ज की गई। इछावर में 0.59 इंच और बुधनी में 0.06 इंच हल्की बारिश हुई, जबकि भैरूंदा और रेहटी क्षेत्र में वर्षा दर्ज नहीं की गई।

1 जून से अब तक जिले में औसतन 5.46 इंच मानसूनी वर्षा हो चुकी है। सबसे अधिक 7.52 इंच बारिश भैरूंदा में दर्ज की गई है। इसके बाद इछावर में 7.28 इंच, सीहोर में 5.94 इंच, बुधनी में 5.85 इंच, आष्टा में 5.59 इंच, जावर में 4.85 इंच और श्यामपुर में 3.50 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में सबसे कम 3.13 इंच बारिश रेहटी क्षेत्र में हुई है।

मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहने और कई क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं। अच्छी बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई और कृषि कार्यों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

Shruti Soni

ब्रांडवाणी समाचार

अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान