“शामली में दिल दहला देने वाला हादसा: मां ने खुद को लगाई आग, धुएं में दम घुटने से दो मासूम बेटियों की मौत”

शामली/दीपक राणी : उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कैराना नगर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मोहल्ला आलदरमियान में एक विवाहिता ने कथित रूप से पहले फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया और असफल रहने पर खुद को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कमरे में मौजूद उसकी दो मासूम बेटियां धुएं की चपेट में आ गईं, जिनकी दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला का अस्पताल में उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला आलदरमियान निवासी करीब 30 वर्षीय अनीता ने सुबह लगभग 10 बजे अपने कमरे में जाकर पहले पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। इसके बाद उसने कमरे में रखी प्लास्टिक की रस्सियों से बनी खाट पर बैठकर खुद को आग लगा ली। आग लगने के बाद कमरे में तेजी से धुआं भर गया।

घटना के समय कमरे में उसकी करीब 10 वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय पुत्री जसप्रीत भी मौजूद थीं। जहरीले धुएं के कारण दोनों बच्चियों का दम घुट गया। चीख-पुकार और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 पुलिस और महिला के पति जस्सी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से झुलसी अनीता और दोनों बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैराना पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसी अनीता का इलाज शुरू किया गया। पति जस्सी भी अस्पताल पहुंच गया। डेढ़ वर्षीय बेटी जसप्रीत का शव सीने से लगाकर उसका फूट-फूटकर रोना वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर गया।

 अनीता की करीब चार वर्ष पहले जस्सी से दूसरी शादी हुई थी। उसकी पहली शादी हरियाणा के पानीपत में हुई थी, जिससे उसकी एक बेटी थी, जिसकी इस हादसे में मौत हो गई। वहीं जस्सी की पहली पत्नी की भी पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के समय बेटा स्कूल गया हुआ था, जबकि बेटी अपने मामा के घर पर थी। परिजनों के अनुसार जस्सी रोजाना की तरह सुबह करीब चार बजे फल-सब्जी बेचने के लिए घर से निकल गया था। घटना के समय अनीता की सास भी पड़ोस में गई हुई थी।

क्षेत्राधिकारी कैराना हेमंत कुमार ने भी अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने महिला की सास ईश्वरी से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के प्रयास, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

ये भी पढ़े – शामली में जल निकासी की मांग को लेकर दुकानदारों का प्रदर्शन, नगर पालिका गेट पर जताया विरोध

  • shamli-woman-set-herself-on-fire-two-daughters-died-due-to-suffocation-kairana
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झांसी में SSP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 14 थानों के प्रभारी बदले

    झांसी/ रानू परिहार: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा