शिवपुरी में जाम पर एक्शन, कोर्ट रोड बनेगा नो-हॉकर जोन, सड़क पर सामान रखा तो होगी कार्रवाई

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर पालिका और पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कोर्ट रोड, टेकरी पार्किंग, मंडी क्षेत्र और पड़वा चौराहे के आसपास सड़क व पार्किंग की जगह पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। फिलहाल किसी का चालान नहीं काटा गया है।

पार्किंग की जगह पर अस्थाई अतिक्रमण

शहर में बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका और पुलिस ने सोमवार को संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने कोर्ट रोड, टेकरी पार्किंग स्थल, मंडी क्षेत्र और पड़वा चौराहे के आसपास सड़क और पार्किंग की जगह पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण हटाए।

कार्रवाई से पहले नगर पालिका की ओर से मुनादी कर दुकानदारों और ठेला संचालकों को समझाइश दी गई थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और सड़क तथा पार्किंग स्थल पर अस्थाई रूप से लगाए गए ठेले और दुकानों को हटवाया।

पार्किंग की जगह पर लगी थीं दुकानें

नगर पालिका एसआई योगेश शर्मा ने बताया कि सुबह और शाम के समय सड़क तक ठेले आ जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था। कोर्ट रोड और टेकरी क्षेत्र में कुछ लोगों ने अस्थाई रूप से कपड़ों की दुकानें लगा ली थीं। इससे पार्किंग के लिए निर्धारित जगह भी घिर गई थी।

नगर पालिका और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन अस्थाई दुकानों को हटाया और पार्किंग स्थल को खाली कराया। कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करना और पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान को अतिक्रमण से मुक्त रखना है।

कोर्ट रोड को बनाया जाएगा नो-हॉकर जोन

प्रशासन की योजना कोर्ट रोड को ‘नो हॉकर-नो ठेला जोन’ के रूप में विकसित करने की है। इसके तहत सड़क किनारे ठेले लगाने और यातायात में बाधा बनने वाली अस्थाई दुकानों को व्यवस्थित किया जाएगा।

बताया गया कि नई मंडी शुरू होने के बाद ठेला संचालकों को निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित करने की योजना है, ताकि उनका कारोबार भी प्रभावित न हो और मुख्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे।

दुकान के बाहर सामान फैलाने पर भी रोक

अतिक्रमण हटाने के साथ दुकानदारों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अपनी दुकान की निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखने के लिए कहा गया है। दुकान के बाहर सड़क पर सामान फैलाने या ठेला लगाने की अनुमति नहीं होगी।

नगर पालिका एसआई योगेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल कार्रवाई के दौरान किसी दुकानदार या ठेला संचालक का चालान नहीं काटा गया है। लोगों को पहले समझाइश देकर नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा सड़क या पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चालान की कार्रवाई के साथ नियमानुसार अन्य कार्रवाई भी की जाएगी। नगर पालिका और पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

  • Shivpuri-Encroachment-Action-Court-Road-To-Become-No-Hawker-Zone
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

पिछोर में भीम आर्मी का प्रदर्शन, अवैध शराब से लेकर भ्रष्टाचार तक उठे सवाल

पिछोर/ कुलदीप शर्मा: पिछोर बस स्टैंड पर सोमवार को…

मां-बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य पर जोर, नावरा में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: बुरहानपुर के नावरा में सेवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप