तिरंगे के रंग में रंगा शिवपुरी, 50 ऑटो के साथ यातायात पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| स्वतंत्रता दिवस से पहले शिवपुरी में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। मंगलवार को यातायात पुलिस ने ऑटो यूनियन के सहयोग से तिरंगा यात्रा निकाली। करीब 50 ऑटो तिरंगे झंडों और देशभक्ति नारों से सजाए गए थे। यात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे।

एएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

तिरंगा यात्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे। यात्रा का उद्देश्य लोगों को देशभक्ति के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक करना है।

प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा काफिला

यात्रा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा चौक, राजेश्वरी रोड और एमएम हॉस्पिटल चौराहा होते हुए वापस एसपी कार्यालय पहुंची। रास्ते में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा का स्वागत किया। कई जगह ऑटो चालकों पर फूल भी बरसाए गए।

सभी ऑटो को तिरंगे झंडों, गुब्बारों और देशभक्ति संदेशों से सजाया गया था। ऑटो पर ‘हर घर तिरंगा’ और ‘देश के लिए एकता का संदेश’ जैसे स्लोगन लिखे गए थे। यातायात पुलिस की गाड़ियां काफिले के आगे चलती रहीं।

ऑटो चालकों से यातायात नियमों के पालन की अपील

रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए यातायात पुलिस जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। ऑटो चालक शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार चलते हैं। ऐसे में उनके माध्यम से ज्यादा लोगों तक हर घर तिरंगा अभियान का संदेश पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने ऑटो चालकों से अपने वाहनों पर तिरंगा लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

पुलिस और ऑटो यूनियन के पदाधिकारी रहे मौजूद

यात्रा में यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे, रक्षित निरीक्षक गायत्री इटोरिया सहित यातायात थाने का स्टाफ मौजूद रहा। ऑटो यूनियन की ओर से अध्यक्ष बनवारी लाल धाकरे, करण धानुक सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ऑटो चालक शामिल हुए।

ऑटो यूनियन अध्यक्ष बनवारी लाल धाकरे ने कहा कि देशभक्ति से जुड़े आयोजन में शामिल होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऑटो चालक 15 अगस्त तक अपने वाहनों पर तिरंगा लगाकर अभियान में भागीदारी करेंगे।

यात्रा के समापन पर एएसपी आरडी प्रजापति ने यातायात पुलिस और ऑटो यूनियन के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय ऐसे आयोजनों को सफल बनाता है।

 
 
  • shivpuri-tiranga-yatra-50-autos-traffic-police-har-ghar-tiranga-campaign
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

शिवपुरी: नाबालिग को लड़के के साथ भेजने पर हाईकोर्ट नाराज, शिवपुरी SP से मांगा जवाब

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने…

आगे पढ़ें
शिवपुरी में 3 साल से ओवरब्रिज का काम धीमा, डायवर्ट रोड पर गड्ढे और जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी में पोहरी रोड पर बन…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप