
सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रगड़गंज राइस मिल के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप वाहन और स्विफ्ट कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे पिकअप वाहन सड़क किनारे पलट गया जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में राहगीर घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह हादसा इटवा थाना क्षेत्र के रगड़गंज चौराहे के पास स्थित राइस मिल के समीप हुआ।
- siddharthnagar-road-accident-itwa-pickup-swift-collision-injured









