सिंगरौली में जनगणना 2027 की तैयारियां पूरी, प्रगणकों का प्रशिक्षण संपन्न; लापरवाही पर 3 साल तक की सजा और निलंबन की चेतावनी

सिंगरौली: भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण और गणना कार्य को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का अनिवार्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। नगर जनगणना अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण सत्र में प्रगणकों को डेटा एंट्री, मकानों की गणना प्रक्रिया और तकनीकी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत सभी प्रगणक लोक सेवक की श्रेणी में आते हैं और उनके लिए यह कार्य करना अनिवार्य है। यदि कोई कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करता या लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ जनगणना अधिनियम की धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें दोषी पाए जाने पर तीन वर्ष तक की जेल, आर्थिक जुर्माना और तत्काल निलंबन तक की कार्रवाई शामिल है।

नगर जनगणना अधिकारी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय कार्य में पूरा सहयोग करें, क्योंकि जनगणना में दी गई जानकारी केवल नैतिक ही नहीं बल्कि कानूनी रूप से भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अधिनियम की धारा 8 के तहत प्रत्येक व्यक्ति को अपने सर्वोत्तम ज्ञान के अनुसार सही जानकारी देना आवश्यक है। सभी प्रगणकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा में शुद्ध और सटीक डेटा संकलित करें।

ये भी पढ़े – सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं गईं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

  • singrauli-census-2027-training-penalty-3years-jail-warning-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवराज के गुस्से का एक और VIDEO वायरल, स्वागत व्यवस्था पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री

    केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj…

    आगे पढ़ें
    विधायक संजय पाठक पर मानहानि मामले में सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, दो हफ्ते में मांगा जवाब

    मध्य प्रदेश के वरिष्ठ विधायक Sanjay Pathak से जुड़े…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?