यूपी: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर फंसे सपा सांसद अजेंद्र लोधी, सीएम योगी बोले- ‘यह वैचारिक दिवालियापन’

लखनऊ/हमीरपुर: उत्तर प्रदेश की सियासत में सोमवार को उस समय उबाल आ गया जब समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। महंगाई और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान दिए गए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सांसद के आचरण को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है।

सांसद के बिगड़े बोल और तीखे आरोप

हमीरपुर कलेक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने देश की समस्याओं के लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने पीएम की विदेश यात्राओं का जिक्र करते हुए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव में ईवीएम धांधली, मतदाताओं के नाम काटे जाने और चुनावी मशीनरी के दुरुपयोग के भी गंभीर आरोप लगाए।

सीएम योगी का पलटवार: “अक्षम्य है यह कृत्य”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर सांसद के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने लिखा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के प्रति ऐसी असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि यह 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश का भी अपमान है। सीएम ने आगे कहा कि यह कृत्य सपा के राजनीतिक कुसंस्कार और वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है, जिसका जवाब देश की जनता समय आने पर जरूर देगी।

सांसद अपने बयान पर अडिग, भाजपा का प्रदर्शन

विवाद बढ़ने के बावजूद सपा सांसद अजेंद्र लोधी ने झुकने से इनकार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नेतृत्व में खामियां हैं और उन्हें अपने बयान पर कोई खेद नहीं है। दूसरी ओर, भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा और एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने इसे पद की मर्यादा का उल्लंघन बताया। कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंका और उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की है।

ये भी पढ़े – लखनऊ: यूपी का ‘साइको किलर’ गिरफ्तार; ट्रेन और अस्पताल में हुई 3 हत्याओं का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

  • sp-mp-ajendra-singh-lodhi-objectionable-remark-on-pm-modi-cm-yogi-reaction-up-politics
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    जमीन से जुड़ेगा कांग्रेस का संगठन, इंदिरा भवन में MP के जिला प्रभारियों की बैठक

    दिल्ली/ शेख़ सिकंदर: नई दिल्ली के इंदिरा भवन में…

    हरियाणा BJP में बड़ा फेरबदल: स्मृति ईरानी को मिली कमान, संजय भाटिया समेत कई नेताओं को नई जिम्मेदारी

    BJP ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना