टीकमगढ़: हरिओम शुक्ला हत्याकांड का फरार वारंटी गिरफ्तार, न्याय पथ अभियान में पुलिस को सफलता

टीकमगढ़/अमित अवस्थी। टीकमगढ़ जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2024 के चर्चित हरिओम शुक्ला हत्याकांड में फरार चल रहे वारंटी अजय राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अजय राय पिता काशीराम राय, ग्राम देरी, थाना ओरछा रोड का निवासी है। वह हरिओम शुक्ला हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहा था। न्याय पथ अभियान के तहत पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

ये भी पढ़े – दतिया: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, कमलनाथ-दिग्विजय समेत कई दिग्गज मैदान में

एसपी के निर्देशन में चल रहा अभियान

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिलेभर में लंबित आपराधिक मामलों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

इन अधिकारियों की रही भूमिका

नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक हरदीन, शैलेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक नरेश सिंह, शिवप्रताप, दीपचंद सहित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए न्याय पथ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, सीएम हाउस में नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक; नाराज कार्यकर्ताओं को साधने पर मंथन

 
  • tikamgarh-hariom-shukla-murder-case-warrant-arrest-nyay-path-campaign
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना