ओवल ऑफिस में ट्रंप का बयान, Hormuz नाकेबंदी से दबाव में आया ईरान अब डील को तैयार; ईरान समझौते की सच्चाई सिर्फ मुझे पता

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ईरान के साथ चल रही बातचीत की वास्तविक स्थिति बहुत कम लोगों को पता है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि इन वार्ताओं की जानकारी सिर्फ उन्हें और कुछ चुनिंदा अधिकारियों को ही है।

ट्रंप ने कहा कि ईरान के भीतर नेतृत्व को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे बातचीत जटिल हो रही है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वहां अंतिम निर्णय कौन ले रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि तेहरान समझौता करने के लिए बेहद उत्सुक है और अमेरिका द्वारा होरमुज जलडमरूमध्य में बनाई गई दबाव की स्थिति असर दिखा रही है।

ट्रंप ने कहा कि ईरान की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है और नाकेबंदी प्रभावी साबित हो रही है। हालांकि ट्रंप ने आगे सैन्य कार्रवाई की संभावना पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत पड़े या नहीं, यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध समाप्त होते ही गैस की कीमतें नीचे आ सकती हैं। 

दूसरी ओर  ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिकी नौसैनिक कदमों की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि दुनिया ने ईरान की सहनशीलता और शांति-प्रिय स्वभाव को देखा है। नौसैनिक नाकेबंदी के नाम पर अभी जो कुछ हो रहा है, वह एक ऐसे राष्ट्र के विरुद्ध सैन्य अभियानों का ही विस्तार है, जो केवल अपनी दृढ़ता और स्वतंत्रता की कीमत चुका रहा है। इस अन्यायपूर्ण रवैये का जारी रहना असहनीय है।

ये भी पढ़े – ट्रंप से फोन कॉल में पुतिन ने रखा युद्धविराम प्रस्ताव, ज़ेलेंस्की ने मांगा स्पष्ट जवाब

  • trump-iran-talks-hormuz-blockade-deal-status
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    तिरंगे के रंगों से जगमगाया यरूशलम का कॉर्ड्स ब्रिज,भारत की आजादी का मनाया जश्न; भारत-इजरायल दोस्ती का दिखा रंग

    यरूशलम/नई दिल्ली: भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के…

    आगे पढ़ें
    अमेरिका में फिर गोलीबारी का कहर, केंटकी में एक की मौत, 4 साल का बच्चा घायल

    लेक्सिंगटन/चेस्टरफील्ड: अमेरिका में बंदूक हिंसा का दौर थमने का…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई