त्योंथर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जनसमस्याओं पर गरजा विरोध; तहसील कार्यालय का घेराव कर 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

त्योंथर (रीवा)। क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को त्योंथर तहसील कार्यालय परिसर में कांग्रेस कमेटी त्योंथर के तत्वावधान में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस आंदोलन में हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चला, जिसके बाद राज्यपाल के नाम संबोधित 12 सूत्रीय मांगपत्र नायब तहसीलदार वीरेंद्र द्विवेदी को सौंपा गया।

आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) रीवा के अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी रामलखन सिंह पटेल ने की।

मुख्य अतिथि इंजीनियर राजेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में क्षेत्रीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही। वहीं पूर्व विधायक रामलखन सिंह पटेल ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक डॉ. आई.एम.पी. वर्मा ने त्योंथर को संघर्ष की धरती बताते हुए जनहित के मुद्दों पर लगातार लड़ाई जारी रखने की बात कही। पूर्व विधायक रामगरीब बनवासी ने संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमाशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की।

धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम 12 सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार वीरेंद्र द्विवेदी को सौंपा और क्षेत्रीय समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गुरमीत सिंह मंगू, बबीता साकेत, रवि तिवारी, गिरीश सिंह, अरुण गौतम, बिंद्रा प्रसाद तिवारी, रामायण प्रसाद सिंह, अरुण सिंह, लक्ष्मीशंकर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, टी.पी. सिंह, प्रभात वर्मा, बृजेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद पांडे, विजयशंकर भूर्तियां, जसवंत सिंह, धर्मेंद्र कुमार मांझी, रामप्रभाव विश्वकर्मा, के. तिवारी, रणबहादुर सिंह, असलम खान, शुभलाल आदिवासी, एडवोकेट दुर्गा सिंह, मधुसूदन सिंह एवं भूपेन्द्र सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी राजू सिंह सेंगर ने किया तथा अंत में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमाशंकर सिंह ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Shruti Soni

ब्रांडवाणी समाचार

अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

Related Posts

AI से बढ़ी साइबर ठगी की चुनौती, 100 भाषाओं में लोगों को बना रहे निशाना; म्यांमार के स्कैम सेंटरों का खौफनाक खुलासा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से बढ़ते उपयोग के…

आगे पढ़ें
जून में GST कलेक्शन ₹1.94 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर 14% की बढ़ोतरी; अप्रैल के रिकॉर्ड के बाद भी मजबूत प्रदर्शन

देश की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत देते हुए…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फुटबॉल वर्ल्ड कप में एमबाप्पे के डबल गोल से फ्रांस की धमाकेदार जीत, स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फुटबॉल वर्ल्ड कप में एमबाप्पे के डबल गोल से फ्रांस की धमाकेदार जीत, स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

AI के बढ़ते असर के बीच इंजीनियरों की नई रणनीति, ‘शैडो थिंकिंग’ और जंक कोड से AI को कर रहे कन्फ्यूज

AI के बढ़ते असर के बीच इंजीनियरों की नई रणनीति, ‘शैडो थिंकिंग’ और जंक कोड से AI को कर रहे कन्फ्यूज

मानसून में सीहोर के तीन वॉटरफॉल बंद, 31 अगस्त तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

मानसून में सीहोर के तीन वॉटरफॉल बंद, 31 अगस्त तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

मैट्रिमोनियल साइट पर ‘जिज्ञासा कपूर’ बनकर 2 करोड़ की ठगी, गुजरात से नेपाल तक फैला साइबर फ्रॉड नेटवर्क

मैट्रिमोनियल साइट पर ‘जिज्ञासा कपूर’ बनकर 2 करोड़ की ठगी, गुजरात से नेपाल तक फैला साइबर फ्रॉड नेटवर्क

ब्राजील और मोरक्को का दमदार प्रदर्शन, मार्टिनेली के गोल से ब्राजील जीता; मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को हराया

ब्राजील और मोरक्को का दमदार प्रदर्शन, मार्टिनेली के गोल से ब्राजील जीता; मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को हराया