उज्जैन: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

उज्जैन: डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित तारामंडल परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम” के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ किया। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 3 से 5 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के वैज्ञानिक, विद्वान और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  कहा कि उज्जैन केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि प्राचीन काल से खगोल विज्ञान और समय गणना का महत्वपूर्ण केंद्र भी रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उज्जैन को वैश्विक स्तर पर “टाइम कैपिटल” के रूप में विकसित करने और इसे आधुनिक विज्ञान एवं शोध का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उज्जैन में निर्मित विज्ञान केंद्र का भी लोकार्पण किया, जिसे लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

यह केंद्र विज्ञान प्रदर्शनी, साइंस गैलरी, आउटडोर साइंस पार्क और छात्रों के लिए नवाचार गतिविधियों की सुविधाओं से सुसज्जित है।सम्मेलन में प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, खगोल विज्ञान और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान को जोड़ने पर विशेष चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम में वैज्ञानिक संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ-साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सहित कई प्रमुख अतिथि भी शामिल हुए।

ये भी पढ़े – बांकुरा में गरजे सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा के पक्ष में किया जनसमर्थन का आह्वान

  • ujjain-cm-mohan-yadav-inaugurates-mahakal-master-of-time-conference
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    देश का पहला रेलवे स्टेशन जहां लागू होगा वन-वे सिस्टम, उज्जैन स्टेशन पर एक लाख यात्रियों की तैयारी

    उज्जैन। श्रावण-भादौ में महाकाल दर्शन के लिए उमड़ने वाली…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन, उज्जैन में की शयन आरती

    उज्जैन। 21/07/2026 बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपना पहला…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

    दतिया उपचुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, नोटिस जारी पर वोटिंग पर रोक नहीं

    दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

    दतिया उपचुनाव: 3 बूथों पर EVM में खराबी और लखनपुर में सड़क की मांग पर बहिष्कार के बीच मतदान जारी, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी