उमरार बांध में नहाने के दौरान युवक डूबा, NDRF और पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

उमरिया/ राकेश दर्दवंशी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उमरार बांध में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बांध में नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली

जानकारी के अनुसार, तीन दोस्त घूमने के उद्देश्य से उमरार डैम पहुंचे थे। इस दौरान तीनों बांध में नहाने के लिए उतरे। नहाते समय एक युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर गहरे पानी में युवक की तलाश में जुट गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

घटना के बाद बांध परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल युवक का पता नहीं चल सका है और टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।

लोगों से अपील

पुलिस का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी, बांध और जलाशयों में नहाने या गहरे पानी में जाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ये भी पढ़े – दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक: संगठन में बड़े बदलाव और राजनीतिक रणनीति पर मंथन

  • umaria-umrar-dam-youth-drowned-rescue-operation
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना