यूपी मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, 2019 चुनावी भाषण मामले में कोर्ट का बड़ा एक्शन

लखनऊ/मऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामला 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए एक विवादित भाषण से जुड़ा है, जिसमें उन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को गालियां देने तथा जूते मारने की धमकी देने का आरोप है।

इस मामले में राजभर के खिलाफ पहले मुकदमा दर्ज हुआ था और पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। अदालत की ओर से कई बार समन जारी किए गए, लेकिन लगातार अनुपस्थित रहने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।

अदालत ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि ओमप्रकाश राजभर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

ये भी पढ़े – बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि पर CM योगी का बड़ा फैसला, किसानों को मुआवजा देने के निर्देश

  • up-minister-omprakash-rajbhar-non-bailable-warrant-mau-court
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप