400 करोड़ के कफ सिरप सिंडिकेट में STF की बड़ी कार्रवाई, छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

लखनऊ: एसटीएफ ने कोडीनयुक्त कफ सिरप सिंडिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सुपर डिस्ट्रीब्यूटरों समेत छह आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। सभी आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं। एसटीएफ पिछले छह महीने से मामले की गहन विवेचना कर रही थी और जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक एसटीएफ और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने पिछले वर्ष बड़े स्तर पर चल रहे कोडीनयुक्त कफ सिरप सिंडिकेट का खुलासा किया था। मामले में जीआर ट्रेडिंग के मालिक विभोर राणा, मारुति मेडिकोज के सचिन कुमार, एबी फार्मास्युटिकल के अभिषेक शर्मा समेत विशाल सिंह, बिट्टू कुमार और शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़े – ब्रेकिंग न्यूज: कानपुर के बिधनू में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस नहर में गिरी; यात्रियों को बचाने में जुटी पुलिस

जांच में सामने आया कि विभोर राणा एंड कंपनी वर्ष 2019 से कफ सिरप की अवैध तस्करी में शामिल थी। एसटीएफ ने जब फर्मों के रिकॉर्ड, बैंक खातों और एबॉट कंपनी से जुड़े दस्तावेजों की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि चार वर्षों में करीब 400 करोड़ रुपये की खरीद कर 1200 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री की गई।

एसटीएफ ने सिंडिकेट की पूरी सप्लाई चेन और नेटवर्क का पता लगाया है। जांच में सामने आया कि सिंडिकेट एबॉट कंपनी से कफ सिरप की खेप खरीदकर अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता था और बाद में नेपाल व बांग्लादेश तक इसकी तस्करी की जाती थी। जांच एजेंसियों ने बैंक खातों, ट्रांजैक्शन और सप्लाई रूट की विस्तृत जानकारी चार्जशीट में शामिल की है।

मामले में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, अमित टाटा और विकास समेत अन्य आरोपी भी जेल में बंद हैं। एसटीएफ जल्द इनके खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। वहीं विदेश में बैठे सिंडिकेट सरगना शुभम जायसवाल, गौरव और वरुण सिंह को भारत लाने की प्रक्रिया भी जारी है। एजेंसियों ने उनके पासपोर्ट निरस्त कर लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है।

ये भी पढ़े – शामली में जल निकासी की मांग को लेकर दुकानदारों का प्रदर्शन, नगर पालिका गेट पर जताया विरोध

  • up-stf-files-chargesheet-against-six-accused-in-codeine-cough-syrup-syndicate-case-rs-1200-crore-illegal-network-exposed-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना