लखनऊ मौसम केंद्र की चेतावनी: 29-31 मई को यूपी में 100 किमी/घंटा तक की आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग ने 29 मई 2026 की सुबह से 30 मई 2026 की सुबह तक के लिए गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार इस दौरान कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो कुछ स्थानों पर बढ़कर 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे पेड़ गिरने, बिजली व्यवस्था बाधित होने और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, विशेषकर बाँदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, गोंडा, श्रावस्ती, बरेली, पीलीभीत और आसपास के जिलों में ओले गिर सकते हैं।

इसके अलावा प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर सहित अन्य जिले शामिल हैं। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

ये भी पढ़े – लखनऊ: जिलाधिकारी विशाख जी ने किया जनगणना कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, अपार्टमेंट्स में सहयोग न मिलने पर राजस्व टीम करेगी जागरूक

  • up-weather-alert-29-30-may-2026-strong-storm-hailstorm-rain-warning-lucknow-meteorological-center
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना