यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, एसआई भर्ती परीक्षा में टेलीग्राम से ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ: स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बालूघाट निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है। एसटीएफ ने उसे एक मई को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

ये भी पढ़े – फतेहपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या का लाइव वीडियो वायरल, आधा दर्जन से अधिक हमलावरों की हैवानियत कैमरे में कैद

पुलिस के अनुसार, यूपी एसआई भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की गई थी। इससे पहले टेलीग्राम चैनल के जरिए प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से पैसे वसूले जा रहे थे। इस संबंध में 13 मार्च को लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर संगठित तरीके से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जी प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा कर ठगी करता था। अभ्यर्थियों से ली गई रकम उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कराई जाती थी।एसटीएफ ने बताया कि मुखबिर और सर्विलांस की मदद से आरोपी को पकड़ा गया है। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लखनऊ लाया जा रहा है। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है और मामले की गहन जांच जारी है।

ये भी पढ़े – आजमगढ़ में 7.54 करोड़ के GST-ITC घोटाले का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

  • upstf-sub-inspector-exam-fraud-telegram-gang-member-arrested-muzaffarpur-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम ने मांगी जमानत, अदालत में दाखिल की याचिका

    नई दिल्ली। फरवरी 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?