हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है, जहां हजारों एकड़ वन क्षेत्र पर कथित तौर पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग की कार्रवाई अक्सर छोटे अतिक्रमणकारियों तक सीमित रहती है, जबकि बड़े स्तर पर हो रहे कब्जों पर प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते।

इसी क्रम में शुक्रवार सुबह वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से वन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को पकड़कर उसका ट्रैक्टर और कृषि उपकरण जब्त कर लिए।

वनमंडल अधिकारी (सामान्य) सीहोर Sehore श्रीमती अर्चना पटेल के निर्देश पर वन क्षेत्रों में अतिक्रमण रोकने के लिए विशेष दल गठित किए गए हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी लाड़कुई प्रकाश चंद्र उईके के नेतृत्व में संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।

सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह करीब 6:38 बजे पिपलानी क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 369 आरएफ में वन अमला मौके पर पहुंचा, जहां एक व्यक्ति को महिंद्रा ट्रैक्टर से वन भूमि पर बखरनी करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जगदीश, निवासी सिराड़ी बताया। मौके पर वह किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

वन विभाग ने बिना पंजीयन वाले महिंद्रा ट्रैक्टर और कृषि उपकरण जब्त कर लिए हैं। जांच में लगभग 0.337 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास पाया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विभाग ने यह भी बताया कि पूर्व में भी इसी अभियान के तहत 10.125 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया था।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप