सतना में विंध्य चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा का ऐतिहासिक स्वागत, फलों और लड्डुओं से किया गया तुलादान

सतना/राहुल बजाज की रिपोर्ट:  व्यापारियों की शीर्ष संस्था विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश सुखेजा और उनकी पूरी टीम का सिंधी कॉलोनी में व्यापारियों एवं सिंधी समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों और समाजजनों की मौजूदगी रही। विशेष आकर्षण यह रहा कि चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा का फलों और लड्डुओं से तुलादान किया गया, जिसे व्यापारियों ने ऐतिहासिक सम्मान बताया।

श्री कंवर नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजकुमार बजाज ने बताया कि सिंधी समाज की युवा शक्ति ने चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का सिंधी समाज की पारंपरिक अजरक टोपी, शॉल और विशेष माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।

ये भी पढ़े – सतना: तालाब में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विंध्य चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने कहा कि उनकी पूरी टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे समर्पित रहेगी। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को नगर निगम में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बड़ा घेराव किया जाएगा और इसके लिए सभी व्यापारियों से एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य मनोहर लाल भोजवानी और होलाराम खिलवानी भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने “व्यापारी एकता जिंदाबाद” के नारों के साथ उत्साहपूर्वक चेम्बर टीम का स्वागत किया।

भारी बारिश के बावजूद सम्मान समारोह में व्यापारियों का उत्साह कम नहीं हुआ। कार्यक्रम में जीतेंद्र जीवानी, रवि चांदवानी, सुरेश बासाणी, विक्की वरलानी, विजय अमित जीवानी, रवि वरलानी, प्रकाश चांदवानी, नवीन मनवाणी, एम.आर. साधवानी, टोनी वाधवानी, श्रीचंद शीतलानी, राजकुमार बजाज सहित सैकड़ों व्यापारी और समाजसेवी मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी भाग लेकर व्यापारिक एकजुटता का संदेश दिया।

ये भी पढ़े – सतना: सांसद गणेश सिंह ने ‘सांसद सुविधा केंद्र’ का किया शुभारंभ

  • vindhya-chamber-president-satish-sukheja-receives-grand-welcome-in-satna-traders-honor-with-fruits
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना