लखनऊ: विधानसभा के सामने महिलाओं की एकजुटता का प्रदर्शन, मशाल यात्रा में दिखा राजनीतिक रंग

लखनऊ: महिलाओं का आक्रोश उस समय देखने को मिला जब विधानसभा के सामने से विशाल मशाल यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और सरकार के समर्थन में नारेबाजी की गई।

मशाल यात्रा में कई मंत्री एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें मंत्री रजनी तिवारी, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, मंत्री प्रतिभा शुक्ला, लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल और महिला आयोग की सदस्य शामिल रहीं। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह भी यात्रा में मौजूद रहे।

मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने का काम समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने हमेशा किया है। वहीं मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं को उनका हक और सम्मान दिलाने का काम कर रहे हैं।

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि आज महिलाएं अपने घर और समाज में खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। वहीं यात्रा में शामिल महिलाओं ने कहा कि उन्हें उनका आरक्षण मिलना चाहिए और अधिकारों की रक्षा जरूरी है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस ने महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों का भी सम्मान छीना है।

ये भी पढ़े – लखनऊ से रायबरेली तक स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध तेज, सलोन में सैकड़ों लोगों का प्रदर्शन

  • women-protest-mashal-yatra-vidhan-sabha-lucknow
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    लखीमपुर खीरी: नगर पालिका निरीक्षण में मिली खामियां, अधिकारियों को सुधार के निर्देश

    लखीमपुर खीरी: पलिया कला नगर पालिका परिषद में उस…

    आगे पढ़ें
    लखनऊ से रायबरेली तक स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध तेज, सलोन में सैकड़ों लोगों का प्रदर्शन

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोन घड़ियाल क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध बालू उत्खनन, कार्रवाई के बाद भी दौड़ रहे डंपर

    सोन घड़ियाल क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध बालू उत्खनन, कार्रवाई के बाद भी दौड़ रहे डंपर

    ‘डिजिटल सायरन’ की बीप से गूंजे करोड़ों मोबाइल; भारत ने किया स्वदेशी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण

    ‘डिजिटल सायरन’ की बीप से गूंजे करोड़ों मोबाइल; भारत ने किया स्वदेशी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण

    क्या सीहोर प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो नर्मदा में रोज जान जोखिम में डाली जा रही है?

    क्या सीहोर प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो नर्मदा में रोज जान जोखिम में डाली जा रही है?

    महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

    महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

    ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

    ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर