लखनऊ: अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,बैडमिंटन कोर्ट पर उतरे सीएम योगी, खिलाड़ियों ने कहा – “योगी जी इज ग्रेट”

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन-टेबल टेनिस) प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ किया। गोमतीनगर स्थित बाबू बनारसी दास यूपी बैडमिंटन एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री खुद बैडमिंटन कोर्ट में उतरे और खिलाड़ियों के साथ रैकेट थामकर खेलते नजर आए। मुख्यमंत्री के इस अंदाज ने खिलाड़ियों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया।

9 से 13 मई तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 1400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में यूपी पुलिस, गुजरात पुलिस, कर्नाटक पुलिस, उड़ीसा पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस समेत कई राज्यों की टीमें शामिल हुई हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगिता की स्मारिका का विमोचन भी किया। वहीं खिलाड़ियों को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी कपिल चौधरी ने निभाई।

ये भी पढ़े – भर्ती में न रिश्वत, न सिफारिश… सिर्फ मेरिट का सम्मान; 481 युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर बोले सीएम योगी

आयोजन में उत्तर प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई, जिसे खिलाड़ियों और दर्शकों ने खूब सराहा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों ने यूपी सरकार और यूपी पुलिस की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। कर्नाटक पुलिस के खिलाड़ी काली कृष्णा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का माहौल बेहद सकारात्मक है और मुख्यमंत्री खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं। वहीं उड़ीसा पुलिस के खिलाड़ी देवेंद्र कुमार ने कहा कि “योगी जी इज ग्रेट” और खिलाड़ियों के लिए यहां क्वालिटी लेवल की व्यवस्थाएं की गई हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस के खिलाड़ी राजेश मणि सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों के रहने, खाने और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। गुजरात पुलिस के खिलाड़ी रियाज सरवैया ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि लखनऊ बेहद खूबसूरत शहर है और यहां का अनुभव यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खिलाड़ियों को प्रमोशन और भर्ती जैसे अवसर देकर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जनगणना-2027 के पहले चरण का शुभारंभ, बोले- सही आंकड़े ही समग्र और समावेशी विकास की मजबूत नींव

  • yogi-adityanath-played-badminton-with-players-in-lucknow
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना