जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए 110 इलेक्ट्रिक बसें होंगी तैनात, एक्सप्रेसवे परियोजनाओं में तेजी के निर्देश- सीएम योगी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

लखनऊ: जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को देश के प्रमुख एयर कनेक्टिविटी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि एयरपोर्ट तक यात्रियों की सुविधा के लिए प्राथमिक चरण में 110 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएं और 15 जून से पहले पूरे क्षेत्र की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ की जाए।

मुख्यमंत्री ने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की चौथी बैठक की अध्यक्षता करते हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से पहले यात्रियों को निर्बाध और आधुनिक परिवहन सुविधा मिलनी चाहिए, जिससे आवागमन आसान हो सके।

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही प्रमुख एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और भूमि अधिग्रहण कार्यों को जून माह के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे और झांसी लिंक एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे समेत अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा करते हुए काम में तेजी लाने को कहा। बैठक में बताया गया कि कई परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सीड पार्क, टेक्सटाइल पार्क और डिफेंस कॉरिडोर जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश को औद्योगिक और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए निवेशकों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण आजीविका मिशन की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी परियोजनाओं की निगरानी के लिए विशेष सेल गठित करने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा सके।

ये भी पढ़े – यूपी विधानसभा चुनाव 2027: लगातार तीन बार हारी 61 सीटों पर बीजेपी ने शुरू किया विशेष अभियान

  • yogi-meeting-noida-airport-electric-bus-expressway-project-review
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना