बड़वानी: पेयजल संकट ने बढ़ाई चिंता, विधायक ने संभाली कमान

बड़वानी: नर्मदा नदी के समीप स्थित बड़वानी शहर में तापमान बढ़ने से पहले ही गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है। पिछले सप्ताह से पेयजल आपूर्ति अनियमित होने के कारण शहरवासियों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। इसके बावजूद, जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

मंगलवार को शहर में अलग ही नजारा देखने को मिला जब विधायक राजन मंडलोई ने अपनी निधि से उपलब्ध टैंकरों को शहर में जल वितरण के लिए लगा दिया। विधायक के साथ कांग्रेसी पार्षद राकेशसिंह जाधव, मुजीब कुरैशी, हेमंत कुमावत, बाबूभाई धनगर, विष्णु बनडे, राजू गोले ने पालाबाजार से टैंकर भरवाकर विभिन्न वार्डों में जल पहुंचाया।

ये भी पढ़े – बड़वानी: कुंदन नगर में गेहूं के ढेर में लगी आग, 70–80 क्विंटल फसल जलकर राख

नगर पालिका के टैंकर भी पालाबाजार स्थित कुएं से पानी भरकर विभिन्न वार्डों में जल आपूर्ति करते नजर आए। नपा नेता प्रतिपक्ष राकेशसिंह जाधव ने बताया कि अधिकांश वार्डों में गर्मी शुरू होते ही जल संकट उत्पन्न हो गया है और इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है। लोग पानी के लिए भटक रहे हैं, जिसके चलते विधायक ने अपने टैंकरों को शहर में जल वितरण के लिए लगाया है।

जाधव ने कहा कि उन्होंने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया था, जहां पानी में पक्षियों के पर और गंदगी पाई गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद तत्काल सफाई करवाई गई। जाधव ने नगर पालिका से आग्रह किया है कि पेयजल समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए।

समस्या का कारण

नगर पालिका के जल प्रभारी मुन्नालाल चौहान के अनुसार, हवा-आंधी के कारण शार्ट सर्किट से 125 एचपी की दो विद्युत मोटरें जल गई थीं। इसके बाद स्टैंडबाय पर रखी मोटर भी सर्किट होकर जल गई और उसका स्टाटर भी जल गया। इस वजह से शहर की 50 प्रतिशत पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई है।

ये भी पढ़े – बड़वानी: अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

  • barwani-water-crisis-legislator-intervenes
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    One thought on “बड़वानी: पेयजल संकट ने बढ़ाई चिंता, विधायक ने संभाली कमान”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना