बड़वानी: कुंदन नगर में गेहूं के ढेर में लगी आग, 70–80 क्विंटल फसल जलकर राख

बड़वानी:  मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे कुंदन नगर के पास कॉलोनियों के बीच स्थित एक खेत में रखे गेहूं के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के किसान और कॉलोनी के रहवासी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते सूखे गेहूं में लगी आग से धुआं तेजी से फैलने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका का फायर वाहन मौके पर पहुंचा और पानी का छिड़काव कर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं खेत में लगे ट्यूबवेल के पानी से भी आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।

ये भी पढ़े – बड़वानी: बोकराटा–ढोरमाल सड़क के नए सर्वे की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

किसान मोहन अगल्चा ने बताया कि उनके खेत में विद्युत तार से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले गेहूं काटकर खेत में ही एकत्रित कर रखा था। हाल ही में आई हवा-आंधी और बारिश के कारण गेहूं भीग गया था, जिसे गणगौर माता पर्व के चलते सूखने के लिए छोड़ दिया गया था।

मंगलवार को गेहूं उठाने से पहले ही शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे करीब तीन एकड़ खेत में रखा 70 से 80 क्विंटल गेहूं जलकर पूरी तरह राख हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पटवारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाकर नुकसान का आकलन शुरू किया।

ये भी पढ़े – बड़वानी: सैनिक स्कूल प्रवेश प्रक्रिया में सुधार की मांग, मेधावी छात्रों के पालकों ने दिया ज्ञापन

  • /badwani-kundan-nagar-wheat-fire
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    One thought on “बड़वानी: कुंदन नगर में गेहूं के ढेर में लगी आग, 70–80 क्विंटल फसल जलकर राख”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना