बड़वानी: जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में सफल छात्रों का हुआ भव्य सम्मान

बड़वानी: राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन में सोमवार को जिला शिक्षा केंद्र बड़वानी द्वारा जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में सफल रहे विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके मैटर शिक्षकों एवं ओलंपियाड प्रभारी बीएससी को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिले के कक्षा 2 से 8 तक के सभी विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 32 विद्यार्थियों को कलेक्टर द्वारा प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को ट्रैकसूट, स्कूल बैग, पानी की बोतल, टिफिन, ज्योमेट्री बॉक्स एवं कैप भी उपहार स्वरूप दिए गए।

ये भी पढ़े – बड़वानी: युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ

विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थी

  • जिले के कुल पांच विद्यार्थी ऐसे रहे जिन्होंने एक से अधिक विषय में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

ओलंपियाड 2025-26 के प्रथम चरण में जिले के समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों से विद्यार्थियों का आरएसके एमपी पोर्टल पर पंजीयन किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 में जन शिक्षा केंद्र स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सफल रहे प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र से 64 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

जनवरी 16 और 17 को आयोजित जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में जिले के समस्त विकासखंड मुख्यालय पर करीब 4800 बच्चों ने भाग लिया, जिनमें से सफल 32 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के दूरस्थ शालाओं के बच्चे जैसे दूधखेड़ा सेंधवा, मोटापुरा पानवा, मेणीमाता, निसरपुर आदि के छात्र भी सफल रहे हैं।

यह सम्मान समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि उनके शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी गर्व का क्षण बना।

ये भी पढ़े – बड़वानी: पेयजल संकट ने बढ़ाई चिंता, विधायक ने संभाली कमान

  • barwani-district-olympiad-competition-student-awards
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    One thought on “बड़वानी: जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में सफल छात्रों का हुआ भव्य सम्मान”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना