बड़वानी: पुस्तक मेले में एनसीईआरटी किताबें मिलीं, निजी स्कूलों का सिलेबस नहीं

बड़वानी: निजी स्कूलों के महंगे पाठ्यक्रम से परेशान अभिभावकों को राहत देने के लिए जिला मुख्यालय में पहली बार तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। मेले में कॉपी, किताब और स्टेशनरी पर बाजार से 25 से 50 प्रतिशत तक छूट मिलने से सैकड़ों अभिभावकों ने खरीदारी की।

हालांकि मेले में मुख्य रूप से एनसीईआरटी और एमपी बोर्ड की किताबें ही उपलब्ध रहीं, जबकि जिले के 310 से अधिक निजी स्कूलों के अलग-अलग सिलेबस की किताबें नहीं मिल सकीं। इसके कारण कई अभिभावकों को जरूरी पाठ्यक्रम बाजार से खरीदना पड़ेगा। दशहरा मैदान स्थित शासकीय एकीकृत स्कूल परिसर में लगे इस मेले में बड़वानी, सेंधवा, राजपुर और खंडवा की कुल 5-6 फर्मों ने स्टॉल लगाए। शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी तीन दिन तक मेले में तैनात रहे। जिला शिक्षा अधिकारी शीला चौहान के अनुसार तीन दिनों में 359 अभिभावकों ने मेले से किताब-कॉपी खरीदी। वहीं 1 अप्रैल से नए शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत भी होने जा रही है।

ये भी पढ़े – बड़वानी: पुस्तक मेले में निजी स्कूल सिलेबस के आगे ‘बेअसर’, NCERT बुक्स पर 25 से 50 प्रतिशत छूट

  • book-fair-ncert-books-private-school-syllabus-missing
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    One thought on “बड़वानी: पुस्तक मेले में एनसीईआरटी किताबें मिलीं, निजी स्कूलों का सिलेबस नहीं”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना