टीकमगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा: 320 क्वार्टर और बाइक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मजना चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 क्वार्टर अवैध देशी शराब और एक मोटरसाइकिल सहित करीब ₹1.12 लाख का मशरूका जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ जिलेभर में सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देहात अंतर्गत चौकी मजना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर मजना से बनपूरा की ओर जा रहे हैं।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक वीणा विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए टीम ने दोनों को पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर रखी एक बोरी से 320 क्वार्टर प्लेन देशी शराब (करीब 57 लीटर 600 मिली) बरामद हुई। आरोपियों से शराब के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम यादवेंद्र सिंह ठाकुर और रामसिंह ठाकुर निवासी बनपूरा बताए। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़: आग की घटना के बाद झुलसे युवक की मौत, झांसी मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

 

  • tikamgarh-police-seize-illegal-liquor-bikes-arrest-two
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना