पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा, कहा- जिम्मेदारी का अहसास

ब्रांडवाणी डेस्क:  भारत के पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी  में शामिल होने के बाद कहा कि यह सिर्फ एक सदस्यता पर्ची नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें देश और युवाओं की सेवा का मौका मिला है।

पेस ने कहा कि वह इस अवसर के लिए आभारी हैं और अब युवाओं के विकास पर उसी समर्पण और एकाग्रता के साथ काम करना चाहते हैं, जैसा प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और युवा पीढ़ी के लिए दिखाया है। उन्होंने केंद्र सरकार की खेल योजना खेलों इंडिया की भी सराहना करते हुए कहा कि यह देश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की बेहतरीन पहल है।

पूर्व टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने लगभग 40 साल देश के लिए टेनिस खेला और अब वह नई पारी में युवाओं को आगे बढ़ाने और खेलों को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। गौरतलब है कि 18 ग्रैंड स्लैम खिताब और 1996 ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाले लिएंडर पेस ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता लेकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की है।

  • leander-paes-joins-bjp-party-responsibility-awareness
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बैंक जाने से पहले निपटा लें जरूरी काम, SBI की एडवाइजरी, 28-30 सितंबर की हड़ताल से 5 दिन प्रभावित हो सकता है कामकाज

    भारतीय स्टेट बैंक ने 28 से 30 सितंबर 2026…

    TMC विवाद में चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, ममता गुट को मिला ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चिन्ह

    तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना