रूस के तेल निर्यात केंद्रों पर यूक्रेन के ड्रोन हमले: ऊर्जा आपूर्ति पर संकट

ब्रांडवामी डेस्क/मोस्को/कीव यूक्रेन ने हाल के दिनों में रूस के बाल्टिक सागर क्षेत्र में स्थित प्रमुख तेल निर्यात केंद्रों पर लगातार ड्रोन हमले किए हैं। उपग्रह तस्वीरों और वीडियो से पुष्टि हुई है कि इन हमलों के बाद कई तेल टर्मिनल और भंडारण टैंक में भीषण आग लग गई, जो कई दिनों तक जलती रही।

अमेरिकी न्यूज एंजेसी के रिपोर्टों के अनुसार रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र में स्थित उस्त-लुगा और प्रिमोर्स्क बंदरगाहों के साथ-साथ किरीशी तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया। यह क्षेत्र रूस के प्रमुख ऊर्जा निर्यात केंद्रों में से एक है। ड्रोन हमलों के कारण कई जगहों पर तेल टर्मिनलों में आग लग गई और कुछ स्थानों पर तेल लोडिंग गतिविधियां भी रोकनी पड़ीं। रूसी अधिकारियों के अनुसार हमलों के दौरान कई ड्रोन मार गिराए गए, लेकिन उस्त-लुगा बंदरगाह पर आग लगने से ढांचागत नुकसान हुआ। कुछ रिपोर्टों में तीन लोगों के घायल होने की भी जानकारी दी गई है।

जानकारों का कहना है कि उस्त-लुगा और प्रिमोर्स्क बंदरगाह रूस के तेल निर्यात के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इन बंदरगाहों से हर दिन बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पाद विदेशों को भेजे जाते हैं। ऐसे में इन ठिकानों पर लगातार हमलों से रूस के ऊर्जा निर्यात और आपूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

ये भी पढ़े – मध्य-पूर्व में युद्ध का असर: ईरान ने कुवैती तेल टैंकर को बनाया निशाना

 

  • russia-oil-export-centers-ukraine-drone-attacks-energy-crisis
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    SR-71 जैसा नया विमान: NASA ने दिखाई रहस्यमयी तस्वीर

    NASA ने हाई-स्पीड और हाई-एल्टीट्यूड उड़ानों को लेकर बड़ा…

    पूर्वी तुर्किए में 5.5 तीव्रता का भूकंप: 10 किमी गहराई में था केंद्र, तेज झटकों से सहमे लोग

    पूर्वी तुर्किए में गुरुवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप…

    One thought on “रूस के तेल निर्यात केंद्रों पर यूक्रेन के ड्रोन हमले: ऊर्जा आपूर्ति पर संकट”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना